Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
UP News : वैशाली ट्रेन से बिहार भेजा जा रहा एक करोड़ रुपये बरामद, युवक गिरफ्तार, जांच जारी
UP News : गोरखपुर। गोरखपुर में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जीआरपी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर वैशाली एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से करीब एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, युवक इन रुपयों को बिहार के मोकामा ले जाने की योजना बना रहा था।
UP News : सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां चुनाव के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सतर्क हैं। इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वैशाली एक्सप्रेस में जांच की। ट्रेन के एसी कोच के पास संदिग्ध युवक को देखा गया, जिसके बैग की तलाशी लेने पर कई बंडल में नोट बरामद हुए।
UP News : गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मुकुंद माधव, निवासी मोकामा, जिला पटना (बिहार) बताया। पूछताछ में उसने नकदी के स्रोत और गंतव्य के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रेलवे क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि युवक से बरामद रकम को सीज कर दिया गया है और आयकर विभाग को इस मामले की जांच के लिए सूचना दी गई है।
UP News : प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है और इसे चुनाव में काले धन के रूप में उपयोग करने की योजना बनाई गई थी। जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसके लिए भेजी जा रही थी और इसके स्रोत क्या हैं।
UP News : इस मामले में आयकर विभाग और अन्य खुफिया एजेंसियों को भी शामिल किया गया है। युवक के मोबाइल फोन और संपर्क सूत्रों की गहन जांच जारी है। गोरखपुर जीआरपी की इस कार्रवाई को आगामी चुनावों में काले धन के प्रवाह पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी, 67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 635 करोड़ रुपये
- 2. CG News : वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का निधन, छत्तीसगढ़ पुलिस में शोक की लहर
- 3. DDLJ 30 Years: DDLJ के 30 साल पूरे, शाहरुख-काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज-सिमरन के ब्रॉन्ज स्टैच्यू का किया अनावरण
- 4. Winter Session of Parliament: शीतकालीन सत्र में 8 दिसंबर को होगी वंदे मातरम पर चर्चा, पीएम मोदी के संबोधन से होगी शुरुआत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

