Breaking News
:

अनियंत्रित कार खंभे से टकराकर पलटी, दो की मौत, घायल महिला ने दिया बेटी को जन्म...

MP Accident

इस दुर्घटना ने न सिर्फ परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा हो रही है।

MP Accident : भोपाल। भोपाल के कोहेफिजा इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई, जिसमें एक दंपति की कार पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और गर्भवती महिला ने दुर्घटना के एक घंटे बाद बेटी को जन्म दिया। हादसा हलालपुरा बस स्टैंड के पास ईसाई कब्रिस्तान के समीप हुआ। बता दें कि मृतक महेंद्र मेवाड़ा 26 वर्ष और उनके साढू भाई सतीश मेवाड़ा 25 वर्ष अपनी कार से गर्भवती महिला बबली मेवाड़ा को प्रसव के लिए बैरागढ़ अस्पताल ले जा रहे थे।


MP Accident : दुर्घटना उस समय हुई जब कार अचानक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसके बाद कार पलट गई। इस हादसे में महेंद्र और सतीश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बबली, उसकी सास और बुआ सास घायल हो गए। हादसे के बाद, घायल बबली मेवाड़ा को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती होते ही बबली ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।


MP Accident : मां और नवजात दोनों फिलहाल सुरक्षित हैं, लेकिन महेंद्र और सतीश की मौत ने परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है। महेंद्र की शादी 3 साल पहले बबली से हुई थी और यह उनका पहला बच्चा था। महेंद्र अपनी संतान का चेहरा देखे बिना ही दुनिया से चले गए। इस दुर्घटना ने न सिर्फ परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया है, बल्कि पूरे इलाके में इस दर्दनाक हादसे की चर्चा हो रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us