Breaking News
:

भव्य सैन्य समारोह का आज दूसरा दिन, लोगों में गजब का उत्साह, भारी भीड़ उमड़ी

grand military ceremony

रायपुर: रायपुर के साइंस कॉलेज में चल रहे भव्य सैन्य समारोह का आज दूसरा दिन है। सैन्य समारोह पहले दिन बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सेना के जवानों ने अपने साहसिक और रोमांचकारी प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। डेयर डेविल्स और अन्य सेना की टुकड़ियों ने हैरतअंगेज कारनामों से लोगों को रोमांचित किया।

कार्यक्रम में दर्शकों का उत्साह देखते हुए प्रदेश भर से लोग इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे एक दिन और बढ़ाने की घोषणा की है। अब यह समारोह 7 अक्टूबर तक चलेगा।

गर्मी को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के समय में भी बदलाव किया गया है। अब कार्यक्रम सुबह 8 से 10 बजे और शाम 6 से 8 बजे के बीच आयोजित होगा। सैन्य समारोह के इस उत्साहजनक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रदेशवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us