Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
शेखपुरा में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, महिला टीचर के साथ आपत्तिजनक हालत में वायरल हुआ था वीडियो
शेखपुरा: शेखपुरा जिले के चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बसंत गांव के पास शुक्रवार को एक सरकारी शिक्षक पिंटू रजक की हत्या कर दी गई। पिंटू रजक अरियरी प्रखंड के हुसैनाबाद गांव के रहने वाले थे और गगरी गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंटू रजक शुक्रवार सुबह बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी पांच-छह अपराधियों ने उन्हें घेरकर सीने में तीन गोलियां मार दीं।
पिंटू रजक ने 2006 में शिक्षा मित्र के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी और बाद में वह नियोजित शिक्षक बने थे। पिंटू रजक का एक आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक शिक्षिका के साथ थे। इस वीडियो के बाद हत्या का कारण भी उसी विवाद से जोड़ा जा रहा है।
2022 में इस वीडियो के बाद गांव में पंचायत हुई थी और दोनों शिक्षकों के तबादले की मांग की गई थी। इसके बावजूद दोनों शिक्षक-शिक्षिका को दूसरे पंचायत में ट्रांसफर कर दिया था, मगर कुछ समय बाद वापस उसी विद्यालय में दोनों को नियुक्त कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी थी। पिंटू रजक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि उनके पति को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसके बाद शुक्रवार को यह घटना घटित हुई। पिंटू रजक के दो बेटे, उत्तम और उदय, जो पटना में पढ़ाई कर रहे हैं, इस घटना से सदमे में हैं।
Related Posts
More News:
- 1. RBI की सर्जिकल स्ट्राइक: 135 NBFC कंपनियों के लाइसेंस रद्द, पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र तक कार्रवाई
- 2. Ayodhya Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर दान मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, एफआईआर और सीबीआई करे जांच
- 3. Gujarat: गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ तेज, 501 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में
- 4. Ladli Behna Yojana : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त की जारी, ऐसे करें चेक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

