Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से रौंदा, सुपर 8 में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी
T20 World Cup 2026: नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नेपाल को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ग्रुप सी के इस मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 133/8 का स्कोर बनाया। जवाब में वेस्टइंडीज ने लक्ष्य महज 15.2 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया और जीत की हैट्रिक लगाई।
T20 World Cup 2026: कप्तान शाई होप ने 44 गेंदों पर नाबाद 61 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिमरॉन हेटमायर ने नाबाद 46 रन बनाए। ब्रैंडन किंग ने 22 रन का योगदान दिया। लेकिन मैच के असली हीरो जेसन होल्डर रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए। 6 फीट 7 इंच लंबे होल्डर ने आसिफ शेख, दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख और करन केसी को आउट कर नेपाल की कमर तोड़ दी। नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 58 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली।
T20 World Cup 2026: इस जीत से वेस्टइंडीज ग्रुप सी में 3 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर टॉप पर पहुंच गई और सुपर 8 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई। इंग्लैंड 3 मैचों में 2 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं नेपाल लगातार तीन हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज को कम आंका जा रहा था, लेकिन उन्होंने स्कॉटलैंड को 35 रनों से, इंग्लैंड को 30 रनों से और अब नेपाल को 9 विकेट से हराकर अपनी ताकत दिखाई। बल्लेबाजी में हेटमायर (133 रन), रदरफोर्ड (102 रन औसत) और होप (80 रन) चमके, जबकि गेंदबाजी में होल्डर (7 विकेट), रोमारियो शेफर्ड (6 विकेट) और गुडाकेश मोती (4 विकेट) ने कमाल किया। वेस्टइंडीज अब सुपर 8 में धमाल मचाने को तैयार है!
Related Posts
More News:
- 1. Teacher Suspended : डीईओ ने उठाया कड़ा कदम, नशे में स्कूल पहुंचने वाले दो शिक्षक सस्पेंड
- 2. Anti-aircraft guns: पोकरण में भारतीय सेना का हाई-इंटेंसिटी युद्धाभ्यास, एंटी-एयरक्राफ्ट गन से ड्रोन मार गिराए
- 3. CG Crime : चरित्र शंका में खून से लाल हुआ घर, पति ने ‘दौली’ से पत्नी का गला काटा, आरोपी गिरफ्तार
- 4. New Schemes in Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली की बेटियों को देंगी होली की सौगात, दिल्ली लखपति बिटिया योजना समेत इन चार योजनाओ का करेंगी शुभारंभ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

