Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव: एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
Stock Market: मुंबई-नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को वायदा कारोबार की एक्सपायरी के दिन भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। सुबह के कारोबार में भारतीय बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी हरे और लाल निशान के बीच झूलते नजर आए।
Stock Market: शुरुआती घंटों में सेंसेक्स में 200 अंकों तक की गिरावट देखी गई, जबकि निफ्टी भी 24,300 के स्तर से नीचे आ गया। सुबह 9:53 बजे सेंसेक्स 165.07 अंक यानी 0.20% गिरकर 79,916.91 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 52.71 अंक यानी 0.22% की कमजोरी के साथ 24,382.80 पर पहुंच गया।

