Breaking News
:

Sky Force : अक्षय कुमार की फिल्म को बड़ा झटका, मिडिल ईस्ट में बैन

Sky Force

फिल्म को बैन करने के पीछे का कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है।

Sky Force : मुंबई। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्काईफोर्स’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय के साथ वीर पहाड़िया, सारा अली खान और निमरत कौर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। हालांकि, रिलीज के साथ ही फिल्म को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि इसे यूएई, सऊदी अरब, कतर, ओमान और अन्य मिडिल ईस्ट देशों में बैन कर दिया गया है। फिल्म को बैन करने के पीछे का कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं हुआ है।


Sky Force : लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘स्काईफोर्स’ की कहानी भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव और एयरफोर्स के मिशन पर आधारित है। इसमें भारतीय पायलटों को दुश्मन के ठिकानों पर हमले करते हुए दिखाया गया है। माना जा रहा है कि यही कथानक मिडिल ईस्ट देशों के सेंसर बोर्ड को आपत्तिजनक लगा होगा। हालांकि, एक ट्रेड सोर्स के मुताबिक, फिल्म में पाकिस्तान के खिलाफ कोई विवादास्पद सामग्री नहीं दिखाई गई है। बावजूद इसके, इसे मिडिल ईस्ट में रिलीज की अनुमति नहीं मिली।


Sky Force : पहले भी बैन हो चुकी हैं कई बॉलीवुड फिल्में-
यह पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड की किसी फिल्म को मिडिल ईस्ट में बैन किया गया हो। इससे पहले ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’, सलमान खान की ‘टाइगर 3’, विजय थलपति की ‘बीस्ट’, और फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को भी गल्फ देशों में प्रतिबंध का सामना करना पड़ा था।


Sky Force  : फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी-
‘स्काईफोर्स’ भारतीय वायुसेना के पायलटों की वीरता और उनके मिशन पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ने एक अनुभवी पायलट की भूमिका निभाई है, जबकि वीर पहाड़िया ने नए पायलट की भूमिका में अपना डेब्यू किया है। सारा अली खान और निमरत कौर ने भी दमदार भूमिकाएं निभाई हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us