Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
लातूर में दिल दहलाने वाली घटना: चॉकलेट के लिए पैसे मांगना 4 साल की बेटी को पड़ा भारी, पिता ने गला घोंटकर मार डाला
लातूर। महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक शराबी पिता ने अपनी मासूम बेटी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने चॉकलेट खरीदने के लिए पैसे मांगे। पुलिस ने बताया कि यह दिल दहलाने वाली घटना उदगीर तालुका के भीमा टांडा में हुई। आरोपी, बालाजी राठौड़, को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बालाजी शराब का लती है, जिसके चलते उसके घर में अक्सर झगड़े होते थे। उसकी पत्नी वर्षा उसे छोड़कर अपने पिता के घर रहने चली गई थी। घटना के दिन दोपहर में बालाजी की चार साल की बेटी आरुषि ने उससे चॉकलेट के लिए पैसे मांगे।
इस बात पर गुस्से में आकर बालाजी ने साड़ी से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वर्षा ने अपने पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और उसे मृत्युदंड देने की गुहार लगाई है। पुलिस ने वर्षा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रन का टारगेट, कप्तान सिकंदर जड़ा अर्धशतक
- 2. MP News : बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक, 6 विभागों की 16 योजनाओं को मिली मंजूरी
- 3. Raipur City Crime: दूसरे के आधार कार्ड में अपनी फोटो लगाकर इंदौर जाने की कोशिश करने वाला आरोपी रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार
- 4. iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 चिप और मिलिट्री-ग्रेड की मजबूती, जानें कीमत और फीचर्स
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

