Breaking News
:

Share Market Crash: तीसरे दिन भी गिरा शेयर बाजार, जानें गिरावट की 5 बड़ी वजहें

Share Market Crash

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Share Market Crash : नई दिल्ली। कमजोर वैश्विक संकेत से भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार, 11 जुलाई को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 689 अंक या 0.83% टूटकर 82,500 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 205 अंक या 0.81% की गिरावट के साथ 25,149 पर आ गया। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।


अमेरिकी प्रशासन द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ की रोक को 1 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। जैसे-जैसे यह तारीख नजदीक आ रही है, निवेशक सतर्क हो गए हैं जिससे बाजार पर दबाव बना। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा पर 35% टैरिफ लगाने की घोषणा से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेचैनी बढ़ी है। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में गिरावट देखी गई और एशियाई बाजारों में भी मिला-जुला रुख रहा। जापान और दक्षिण कोरिया के बाजार लाल निशान में रहे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us