Create your Account
Ramadan 2025 : शनिवार को चांद दिखने पर 2 मार्च से शुरू होगा पहला रोजा...
Ramadan 2025 : नई दिल्ली। मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण होता है। इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने रमजान में मुसलमान उपवास रखते हैं और प्रार्थना करते हैं। इस साल रमजान का चांद 1 मार्च को दिखने की उम्मीद है, जिसके बाद 2 मार्च से पहला रोजा रखा जाएगा।
Ramadan 2025 : रमजान का महत्व-
रमजान इस्लाम धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दौरान मुसलमान सुबह सेहरी खाकर उपवास की शुरुआत करते हैं और शाम को इफ्तार के साथ उपवास खोलते हैं। यह महीना आत्मशुद्धि, प्रार्थना और दान-पुण्य का होता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान शरीफ का ज्ञान प्राप्त हुआ था।
Ramadan 2025 : तैयारियां जोरों पर-
रमजान की शुरुआत से पहले मस्जिदों, मदरसों और घरों में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मस्जिदों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है और तरावीह की नमाज के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। तरावीह की नमाज रमजान के दौरान रात में पढ़ी जाती है और इसे बहुत पुण्यदायी माना जाता है।
Ramadan 2025 : रोजे के नियम-
रमजान के रोजे हर स्वस्थ व्यस्क मुसलमान के लिए फर्ज हैं। हालांकि, बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं और यात्रा पर होने वाले लोगों के लिए छूट है। रोजे के दौरान बुराईयों से परहेज करना और पांच वक्त की नमाज पढ़ना जरूरी है।
Ramadan 2025 : चांद दिखने पर ऐलान-
1 मार्च को चांद दिखने के बाद माहे रमजान उल मुबारक 1446 हिजरी का ऐलान किया जाएगा। अगर चांद दिख जाता है, तो 2 मार्च से पहला रोजा रखा जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. IndiGo flight emergency landing: हजारों फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान, तभी IGI एयरपोर्ट पर आई फुल इमरजेंसी काल.. 161 यात्रियों में मच गई चीख पुकार
- 2. T20 World Cup SA vs NZ Semi-Final Live Score: थोड़ी ही देर में शुरु होगा टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल, अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होगी भिड़ंत
- 3. CG News: भाजपा के 17 विधायक थे गैरहाजिर, गृह विभाग की अनुदान मांग पर विपक्ष ने कर दी मत विभाजन की मांग, सत्ता पक्ष में मची भागम भाग, कैबिनेट की बैठक से उठकर सदन पहुंचे सीएम और मंत्री
- 4. Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, यहां देखें परिणाम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

