Create your Account
Rahul Gandhi: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मिले राहुल गांधी
Rahul Gandhi: करनाल: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मिलने के लिए आज करनाल का दौरा किया। राहुल गांधी सुबह दिल्ली स्थित अपने आवास से करनाल के लिए रवाना हुए। उनके आगमन के मद्देनजर शहीद के सेक्टर-7 स्थित आवास पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
Rahul Gandhi: जानकारी के मुताबिक, रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा और हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा पहले ही शहीद के घर पहुंच चुके थे। राहुल गांधी ने शहीद की पत्नी हिमांशी नरवाल और उनके परिवार वालों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हो गए थे। वे अपनी पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून के लिए पहलगाम गए थे, जहां आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी थी।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : हाइवे पर खड़े वाहन से ऑटो की भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो मासूम समेत तीन गंभीर
- 2. CG News : CGMSC बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का सख्त रुख, दवाइयों की कमी बर्दाश्त नहीं, लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई
- 3. Ghaziabad Suicide Case : गाजियाबाद में तीन बहनों ने की आत्महत्या: क्या है कोरियन गेम, जिसमें मंझली थी ‘बॉस’… ये था टास्क
- 4. CG News : सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से 5 लाख की लकड़ी जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

