Breaking News
:

भोपाल में नई पहल: मंदिरों से चढ़ावे के फूल एकत्रित कर बनाई जा रही अगरबत्ती

भोपाल

भोपाल। दानापानी गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर नगर निगम ने कोकोनट रिसाईकिल प्लांट के बाद फूलों से अगरबत्ती बनाने का प्लांट शुरू कर दिया है। इसमें पूरे शहर के मंदिरों से फूलों को एकत्रित किया जा रहा है। सूखाने के बाद इसकी अगरबत्ती बनेंगी। कमिश्नर हरेन्द्र नारायन इसका जायजा लेने पहुंचे।


इससे पहले कमिश्नर ने शहर की सफाई व्यवस्था भी देखी। इसके अलावा कमिश्नर गौंडीपुरा ट्रांसफर स्टेशन भी पहुंचे और यहां परिसर से बिजली लाईन को शिफ्ट कराने को कहा। दरअसल नगर निगम ने हाल ही में दानापानी गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में फूलों से अगरबत्ती बनाने का प्लांट लगाया है। शहर के सभी मंदिरों के अलावा राजनैतिक कार्यक्रम, शादी-पार्टी से निकलने वाले फूलों को एकत्रित कर इस प्लांट भेजा जा रहा है।


वर्तमान में रोजाना चार मैजिक वाहन पूरे शहर से फूल जमा कर रहे हैं। इन्हें सुखाने के बाद प्लांट में अगरबत्ती बनाई जा रही हैं। निगम कमिश्नर हरेन्द्र नारायन ट्रांसफर स्टेशन पहुंचे और अधिकारियों से प्लांट संचालन की जानकारी ली। पास में ही कोकोनट रिसाईकिल प्लांट भी लगा है। जिसमें नारियल के खोल से उत्पाद बनाए जा रहे हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us