Create your Account
Naxal encounter: पलामू के जंगल में मुठभेड़, मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता
Naxal encounter: रांची। झारखंड के पलामू जिले में सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मारा गया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत की तलाश थी। जिसको निशाना बनाते हुए मनातू जंगल में रविवार को बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। मुखदेव पर कई गंभीर मामले दर्ज थे और वह तीन सितंबर को पलामू में हुई उस मुठभेड़ में भी शामिल था, जिसमें पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे।
Naxal encounter: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार का अभियान अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें कोबरा, झारखंड जगुआर और अन्य सुरक्षा बलों के 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी शामिल रहे। बता दें, इसके पहले 7 सितंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षा बलों ने दस लाख के इनामी नक्सली अमित हांसदा उर्फ अपटन को ढेर कर दिया था। इस साल नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी मुठभेड़ 21 अप्रैल को हुई थी, जब बोकारो जिले के लुगु पहाड़ पर एक करोड़ के इनामी प्रयाग मांझी उर्फ विवेक सहित आठ माओवादी मारे गए थे।
Related Posts
More News:
- 1. Ganga Expressway: सीएम योगी का तोहफा, गंगा एक्सप्रेसवे 15 दिन तक टोल फ्री, यात्रियों को बड़ी राहत
- 2. Suspense over Tamil Nadu CM oath: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, TVK प्रमुख विजय को राज्यपाल से नहीं मिली अनुमति,कांग्रेस ने मिलाया हाथ लेकिन वामदलों ने किया किनारा
- 3. Big Breaking: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में अमित शाह की मौजूदगी में फैसला
- 4. MP News : नहाने गए मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

