Create your Account
MP News : इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मालवी पगड़ी पहनाकर सीएम डॉ मोहन ने किया स्वागत, आदिवासी अंचल को मिलेगा मेडिकल कॉलेज
MP News : इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज इंदौर पहुंचें। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पारंपरिक मालवी पगड़ी पहनाकर गरिमामय स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कैबिनेट मंत्री, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत समारोह का माहौल उत्साह और जोश से भरा हुआ था।
MP News : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में पार्टी और मोर्चों के पदाधिकारियों को देखकर उन्हें ऊर्जा और उत्साह मिला। उन्होंने इंदौर भाजपा इकाई और सभी कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद किया। नड्डा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जो उमंग और जोश दिख रहा है, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता दर्शाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके संकल्प और मेहनत के लिए बधाई दी।
MP News : जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन और सरकार दोनों का पूरा सहयोग दें, ताकि तय लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और समर्पण से ही साकार होगा।
MP News : इस अवसर पर बड़ी घोषणा यह हुई कि 23 दिसंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बैतूल जिले में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और भूमिपूजन होगा। यह कॉलेज आदिवासी और ग्रामीण बहुल क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगा। इसके अलावा कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा, जिससे जिले में विकास को नई गति मिलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : होटल बुकिंग के नाम पर 19 लाख की ठगी, विदेशी मुद्रा लेकर फरार हुआ शातिर, हावड़ा से गिरफ्तार
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में तापमान 40°C ज्यादा, हल्की बारिश और आंधी-गरज के भी आसार
- 3. MiG-29: एयर चीफ मार्शल ने मल्टी-रोल फाइटर जेट से अकेले भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
- 4. Jag Laadki: होर्मुज का सीना फाड़ मुंद्रा पोर्ट पहुंचा जग लाडकी, 80,886 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर गुजरात पहुंचा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

