Create your Account
MP News : खाचरोद उपजेल से तीन कैदी फरार, जेल प्रहरी को चकमा देकर भागे
- Rohit banchhor
- 26 Dec, 2025
यह घटना गुरुवार की शाम को उस समय सामने आई, जब बैरक में कैदियों की नियमित गिनती की जा रही थी।
MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर सामने आई है। खाचरोद उपजेल से तीन कैदी फरार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों कैदी जेल प्रहरी को चकमा देकर भागने में सफल हुए। यह घटना गुरुवार की शाम को उस समय सामने आई, जब बैरक में कैदियों की नियमित गिनती की जा रही थी।
इस दौरान तीन कैदी कम पाए गए, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पूरे जेल परिसर और आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। जेल प्रशासन ने तीनों को फरार घोषित कर दिया है और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, फरार कैदियों पर गंभीर अपराध दर्ज है। पुलिस ने उनकी पहचान कर ली है और उनके नाम और तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी हैं। फरार हुए कैदियों के नाम नारायण, गोपाल और गोविंद बताए जा रहे हैं। यदि किसी को ये कैदी कहीं दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने की अपील की गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG High Court: 'शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं', छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 20 साल बाद आरोपी बरी, लोअर-कोर्ट का आदेश रद्द
- 2. CG Suspended : ड्यूटी से गायब पटवारी पर गिरी गाज, एक महीने की अनुपस्थिति पर सस्पेंड, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- 3. Priyanka Chopra 98वें ऑस्कर 2026 में प्रेजेंटर, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव, इंटरनेशनल मंच पर फिर चमकेंगी देसी गर्ल
- 4. Dinesh Karthik-Deepika Baby: दिनेश कार्तिक के घर फिर आई खुशियों की बहार: पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म, जानिए क्या रखा नाम?
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

