Create your Account
MP News: विभाग जाने से नाराज़ मंत्री नागर माने, सीएम से मिलकर की हंसी ठिठोली, भविष्य में बेहतर अवसर का मिला आश्वासन
- VP B
- 24 Jul, 2024
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद नागर मान गए।
MP News: भोपाल। मध्य प्रदेश में वन और पर्यावरण विभाग छीने जाने से नाराज हुए मंत्री नागर सिंह चौहान ने दिल्ली से लौटने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की। मुलाकात के बाद नागर सिंह चौहान की नाराजगी दूर होने की बात कहीं जा रही है। दरअसल वन एवं पर्यावरण विभाग रामनिवास रावत को देने से तत्कालीन मंत्री नागर सिंह नाराज हो गए थे।
MP News: उन्होंने मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के साथ अपनी सांसद पत्नी के भी इस्तीफे की बात कही थी। उसके बाद बीजेपी हाई कमान ने उन्हें दिल्ली तलब किया था। दिल्ली से लोटने के बाद नागर सिंह चौहान ने बीती रात्रि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद मान गए। नागर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे थे, लेकिन उनकी नड्डा से मुलाकात नहीं हो सकी।
MP News: इसके बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात के बाद नागर मान गए। नागर वीडी शर्मा के साथ दिल्ली से भोपाल लौटे। इसके बाद उन्होंने देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री ने नागर को भविष्य में बेहतर अवसर देने का आश्वासन दिया। बैठक के फोटो में सीएम के साथ मंत्री नागर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MI vs LSG IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ की टीम, कप्तान हार्दिक मुंबई की 11 से बाहर, रोहित की वापसी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
- 2. CG News : सीसीटीवी फुटेज ने खोला चोरी का राज, चरने गए मवेशियों को चुराने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
- 3. Bihar News: सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार कल, नीतीश के बेटे निशांत को भी मिलेगा मंत्री पद, गांधी मैदान में तैयारी शुरु
- 4. Suspense over Tamil Nadu CM oath: तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, TVK प्रमुख विजय को राज्यपाल से नहीं मिली अनुमति,कांग्रेस ने मिलाया हाथ लेकिन वामदलों ने किया किनारा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

