MP News : बेटी-दामाद ने वृद्ध मां के घर पर किया कब्जा, एसडीएम कोर्ट का फैसला एक माह में खाली करना होगा घर...
- Rohit banchhor
- 20 Sep, 2024
सुनवाई में बताया कि बेटी ज्योति व दामाद धरमसिंह व दो बच्चे बाहर किराए पर रहते थे।
MP News : भोपाल। आमतौर पर मां अपनी बेटी और दामाद का पलक-पावड़े बिछाकर इंतजार करती है, नाती-पोतों को खूब प्यार करती है, लेकिन अशोका गार्डन शंकर गार्डन निवासी मां का घर बेटी, दामाद को दो बच्चों के साथ एक माह में छोड़ना होगा। दरअसल बेटी दामाद ने मां के घर में ही डेरा कर लिया था। धीरे-धीरे पूरे घर पर कब्जा कर लिया। बेटी दामाद की प्रताड़ना से तंग आकर मां केसरबाई एसडीएम कोर्ट पहुंची।
MP News : यहां से सुनवाई के बाद आदेश हुआ कि बेटी-दामाद बच्चों के साथ एक माह में घर छोड़ दें। आवेदिका केसर बाई ने एसडीएम गोविंदपुरा कोर्ट में बेटी-दामाद से प्रताड़ना का आवेदन दिया। इसमें बेटी ज्योति व दामाद धरमसिंह तोमर पर संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी का मामला बनाया। एसडीएम गोविंदपुरा रवीश श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बुजूर्ग मां का घर एक माह में खाली करने बेटी-दामाद को आदेश दिए।
MP News : सास ने रहने को जगह दी, बेटी दामाद ने कब्जा कर लिया
सुनवाई में बताया कि बेटी ज्योति व दामाद धरमसिंह व दो बच्चे बाहर किराए पर रहते थे। इन्हें सास ने अपने घर का एक हिस्सा दिया। धीरे-धीरे दामाद बेटी ने पूरे घर पर कब्जा जमाना शुरू किया। बुजुर्ग सास ने एसडीएम को बताया कि दामाद उसके साथ मारपीट भी करने लगा था। वह मकान बेचने की कोशिश करती लेकिन उसे बिकने नहीं दिया जा रहा। हालांकि दामाद ने सास के मारपीट वाले कथन से असहमति जताई। कोर्ट में कहा कि घर सास का है वह बेच सकती है। इस पर धरमसिंह व बेटी को शंकर गार्डन अशोका गार्डन स्थित आवास को एक माह में खाली करने का समय दिया गया।

