Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मुलताई का नाम बदलकर होगा मूलतापी
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले को मंगलवार को एक बड़ी सौगात मिली, जब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीपीपी मॉडल पर बनने वाले जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इसी मंच से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक अहम घोषणा करते हुए मुलताई विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने का ऐलान किया।
MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि ताप्ती नदी के उद्गम स्थल के रूप में प्रसिद्ध पवित्र नगरी मुलताई का नाम अब ‘मूलतापी’ किया जाएगा। उन्होंने इसे क्षेत्र की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए बड़ा कदम बताया। सीएम ने मंच से मुलताई के विधायक से औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाकर केंद्र सरकार को भेजेगी।
MP News : डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नाम परिवर्तन से क्षेत्र की प्राचीन पहचान को सम्मान मिलेगा और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ-साथ यह निर्णय बैतूल और आसपास के आदिवासी अंचलों के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा।
Related Posts
More News:
- 1. RBSE 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 94.23 प्रतिशत बच्चे पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
- 2. CG News : पुलिस की सतर्कता से टली बैंक लूट की साजिश, लुटेरे हुए फरार, टीम को मिलेगा इनाम
- 3. Raipur City News: माना एयरपोर्ट पर यात्री देख सकेंगे आईपीएल का हर मैच, लाइव प्रसारण के लिए लगे दो बड़े स्क्रीन
- 4. Chaitra Navratri Horoscope: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन कल: मिथुन समेत इन 5 राशियों की सभी समस्याएं दूर करेंगी मां महागौरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

