Create your Account
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने मेडिकल कॉलेज का किया शिलान्यास-भूमिपूजन
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा के साथ धार और बैतूल में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास और भूमिपूजन किया। ये दोनों ही आदिवासी बहुल जिले हैं, जहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के लिए सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं।
MP News : धार जिले के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा ने कहा कि अगले महीने पन्ना और कटनी में भी मेडिकल कॉलेज के लिए भूमिपूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल होगी।
MP News : धार में 600 बेड के मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन किया गया है। वहीं, बैतूल में पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ। धार में देश का पहला पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। इसके बाद गांव-गांव में एमबीबीएस डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे गंभीर बीमारियों का इलाज अब और आसान हो जाएगा।
MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन मेडिकल कॉलेजों से आदिवासी भाई-बहन डॉक्टर बन सकेंगे। साथ ही इन कॉलेजों से नर्स, काम्पाउंडर और पैरामेडिकल स्टाफ भी तैयार होंगे, जो प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाएंगे। सरकार ने इस योजना के लिए 25 एकड़ जमीन मात्र 1 रुपये में प्रदान की है, जिससे स्वास्थ्य और शिक्षा का क्षेत्र मजबूत होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Mosque Wall Collapsed: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
- 2. MP News : ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन, टी20 टीम में सिलेक्शन के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
- 3. Kerala Assembly Election: केरल चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, शशि थरूर और कन्हैया कुमार समेत ये नाम शामिल
- 4. LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

