MP News: भोपाल मेट्रो का ‘कमर्शियल रन’ आज से शुरू, जानिए कितना है किराया
- Pradeep Sharma
- 21 Dec, 2025
MP News: भोपाल। Bhopal Metro Ticket Price: भोपाल वासियों का बरसों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। इंदौर के बाद अब राजधानी में भी मेट्रो सेवा का शुभारंभ हो चुका है।
MP News: भोपाल। Bhopal Metro Ticket Price: भोपाल वासियों का बरसों का इंतज़ार अब खत्म हो गया है। इंदौर के बाद अब राजधानी में भी मेट्रो सेवा का शुभारंभ हो चुका है। इस सेवा का सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा, जो कम समय और कम खर्च में शहर की यात्रा कर सकेंगे। आइए जानते हैं कि भोपाल मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को कितना किराया देना होगा।
MP News: भोपाल मेट्रो सेवा का शेड्यूल और फेयर
बता दें कि सुबह 9 बजे एम्स (AIIMS) मेट्रो स्टेशन से पहली ट्रेन चलेगी और मेट्रो का अंतिम फेरा शाम 7 बजे होगा। किराये की बात करें तो, पहले दो स्टेशनों का किराया 20 रुपये और तीन से पांच स्टेशनों का किराया 30 रुपये तय किया गया है। MP News: इसके अलावा, 7 से 8 स्टेशनों का किराया 40 रुपये रखा गया है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, इंदौर पहला मेट्रो शहर होने के कारण वहां प्रमोशनल पॉलिसी के तहत छूट दी गई थी। भोपाल में यात्रियों को मेट्रो से सफर करने के लिए पहले ही दिन से पूरा किराया देना होगा।

