Create your Account
MP Crime : किराएदार ने युवक की गला रेतकर की हत्या, शव दूसरी मंजिल से नीचे फेंका
MP Crime : धार। जिले के पीथमपुर सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महू–नीमच मार्ग स्थित वार्ड क्रमांक 7 में एक तीन मंजिला मकान में रहने वाले 23 वर्षीय युवक अक्षय फुलवरे की उसके ही किराएदार ने बेरहमी से हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार अक्षय अपने परिवार के साथ उक्त मकान में रहता था। उसी मकान में किराए से रह रहे अनिल विश्वकर्मा से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने चाकू से अक्षय का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया, ताकि वारदात को हादसे का रूप दिया जा सके।
इस दौरान अक्षय का छोटा भाई नीचे उतर रहा था, जिसने पूरी घटना अपनी आंखों से देख ली। उसने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ भी हाथापाई की। गंभीर रूप से घायल अक्षय को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अनिल विश्वकर्मा मौके से फरार हो गया। पीथमपुर सेक्टर-1 थाना प्रभारी ओम प्रकाश अहीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन): कर्नाटक का जलवा बरकरार, मणिकांता बने स्टार; छत्तीसगढ़ को रजत और दो कांस्य
- 2. CG News : दिव्यांग शिक्षक हत्याकांड में बड़ा मोड़, फरार आरोपी की फांसी पर लटकी मिली लाश
- 3. Raipur City News : डॉ.किरण घनश्याम आहूजा पर कुत्ता चोरी का आरोप,गुर्गों के साथ पहुंच गर्भवती महिला से की मारपीट
- 4. Bird Flu : छत्तीसगढ़ के इस जिले में बर्ड फ्लू का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन, इलाका बना क्वारंटाइन जोन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

