Create your Account
MP Crime : दिनदहाड़े घर में घुसकर चाकू से वार कर युवक को उतारा मौत के घाट
MP Crime : जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। रांझी थाना क्षेत्र के मानेगांव में बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना सुबह के समय की है।
मृतक की पहचान आयुष सोनकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दो बदमाश आयुष के घर में घुसे और उस पर अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आयुष को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि हमलावरों में से एक की पहचान राजू खटीक के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
थाना रांझी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Mexican Actor Gerardo Taracena : फिल्म और वेब की दुनिया में शोक, दिग्गज एक्टर की 55 वर्ष में निधन, ‘अपोकैलिप्टो’ और ‘नारकोस’ की यादें जिंदा
- 2. UP Accident : दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार परिवार कुचला, पति-पत्नी और दो मासूमों की मौत
- 3. MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप
- 4. AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

