Create your Account
MP Crime : कलयुगी मां ने ढाई साल की बेटी का गला घोंट कर ले ली जान, गिरफ्तार
MP Crime : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। जिस मां की गोद को सबसे सुरक्षित माना जाता है, उसी गोद में ढाई साल की मासूम की सांसें छीन ली गईं। ग्राम परसगांव, चांद थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
मामला 10 जनवरी 2026 का है। बच्ची मंजीता चौरिया (2.5 वर्ष) की मौत की सूचना पिता रामदास चौरिया ने पुलिस को दी। शुरुआत में मौत को सामान्य बताया गया, लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो हकीकत ने सभी को सन्न कर दिया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि बच्ची की मौत गला घोंटने से हुई थी।
पुलिस की सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी मां संगीता चौरिया टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बच्ची के लगातार रोने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। गुस्से के एक पल में उसने पहले रुमाल से बच्ची का गला कसा, फिर हाथों से दबाकर उसकी सांसें हमेशा के लिए थाम दीं।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जिला जेल छिंदवाड़ा भेज दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Saturday Horoscope: शनिवार को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 2. Lunar Eclipse: साल का पहला चंद्र ग्रहण शुरू, जानें कहां-कहां दिखेगा ग्रहण और कब होगा चंद्रोदय
- 3. Share Market Today: दिन के निचले स्तर से 1,200 अंकों की रिकवरी, आईटी सेक्टर से सेंसेक्स को मिला सहारा, निफ्टी फिर 24 हजार के पार, 1.6% गिरावट में बंद हुआ बाजार
- 4. MP News : भवन निर्माण NOC के बदले घूस, 15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

