Create your Account
MP Crime : घर में मिली महिला गार्ड की लाश, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
MP Crime : इंदौर। बाणगंगा क्षेत्र के नंदबाग इलाके में शुक्रवार सुबह एक महिला गार्ड की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका गायत्री कुर्मी का शव उसके घर के कमरे में पाया गया। घटना की जानकारी तब हुई जब ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर टीसीएस कंपनी के इंचार्ज ने महिला के घर जाकर देखा।
जानकारी के अनुसार, गायत्री कुर्मी पति से अलग रहकर हाउसकीपिंग की नौकरी करती थी और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक टीसीएस में ड्यूटी करती थी। मृतिका ड्यूटी के कपड़े पहनकर घर में ही मौजूद थी और खाना बनाने का सामान भी पास में पड़ा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने गला घोंटकर हत्या करने की संभावना जताई है।
पुलिस प्रेम संबंध के एंगल पर भी जांच कर रही है और एक सहकर्मी से पूछताछ जारी है। रामसनेही मिश्रा, एडिशनल डीसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर हत्या के कारणों और आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Freedom of Religion Bill-2026: धर्म स्वातंत्र्य विधेयक-2026 विधानसभा में पेश,पहले देना होगा घोषणा-पत्र, अवैध धर्मांतरण पर आजीवन कैद का प्रावधान
- 2. Railway News : अप्रैल में 11 लोकल और 10 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, रायपुर-बिलासपुर रूट के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
- 3. MP News : शमशाबाद का नाम बदलकर हुआ ‘सूर्यनगर’, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की घोषणा
- 4. By-Elections: चार राज्यों की पांच सीटों पर भाजपा ने किया उम्मीदवारों के नामों का एलान, देखें लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

