लोकायुक्त ने समन जारी कर सौरभ और चेतन को बनाया आरोपी,हवाला के एंगल से होगी जांच...
- Rohit banchhor
- 23 Dec, 2024
इस संबंध में ईडी की ओर से लोकायुक्त पुलिस से जब्त संपत्ति की जानकारी और दस्तावेज मांगे जाएंगे।
MP News : भोपाल। लोकायुक्त पुलिस की रेड में सौरभ शर्मा के घर करोड़ों रुपये की संपत्ति उजागर होने और कार से मिले सोने के बिस्कुट और करोड़ों रुपये नकद के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी सक्रिय हो गया है। इस मामले में ईडी ने सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर लोकायुक्त ने भी सोने की जांच शुरू कर दी है। परिवहन आरक्षक रहे सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर को आरोपी तय किया है। साथ ही दोनों को समन भी जारी किए गए है। हालांकि मामले में लोकयुक्त को जानकारी नहीं है कि सौरभ कहां है उसकी तलाश की जा रही है।
MP News : लोकायुक्त ने दस्तावेज सील किए हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भी बनाई गई है। पुलिस हवाला के एंगल से भी जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में दर्ज एफआइआर के आधार पर मनी लांड्रिंग एक्ट के अंतर्गत प्रकरण कायम कर जांच प्रारंभ की है।उधर लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा मामले में बड़ा खुलसा किया है। लोकायुक्त के डायरेक्टर जनरल जयदीप प्रसाद ने बताया की सोना चांदी जेवरात मिला उसको जप्त किया गया है जब्ती के बाद आगे विवेचना की जा रही है। मुख्य आरोपी सौरव शर्मा जो अभी पकड़ से बाहर है 8 करोड़ से अधिक का कैश जप्त हुआ हैं।
MP News : जयदीप प्रसाद ने बताया की चेतन की गाड़ी सौरव उपयोग करता था। कैश से भरी गाड़ी की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैश और गोल्ड से भरी कार के बारे में लोकल पुलिस ने लोकायुक्त को जानकारी नही दी गई इसके बारे में लोकायुक्त कुछ नही बता सकता। वही ईडी के अधिकारियों ने बताया कि इस दिशा में जांच की जाएगी की संपत्ति कहां से कैसे अर्जित की गई है। दूसरे देशों से पैसे का गलत तरीके से लेनदेन तो नहीं हुआ है। इस संबंध में ईडी की ओर से लोकायुक्त पुलिस से जब्त संपत्ति की जानकारी और दस्तावेज मांगे जाएंगे।

