Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
हंसता खेलता परिवार उजड़ा, मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम...
- Rohit banchhor
- 21 Dec, 2024
चार लोगों की मौत की खबर सुनकर आला अधिकारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Crime News : प्रतापगढ़। उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। जहां एक मां ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मृतिका की सास सुबह कमरे में गई तो अंदर का नजारा देख चीख पड़ी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, मृतकिा के फरार पति का तलाश जारी है।
Crime News : बता दें कि यह घटना कोतवाली देहात के भदोही गांव का है। यहां रहने वाला संदीप कुमार गौतम मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम उसने शराब के नशे में बीवी के साथ मारपीट की। इस बात से आहत होकर पत्नी ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ देर रात में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह जब देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो सास कमरे में गईं। जहां मासूम बच्चों के साथ बहू का शव फंदे से लटकता देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंचे और पुलिस को खबर की गई। चार लोगों की मौत की खबर सुनकर आला अधिकारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
Crime News : इस घटना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कमरे में विवाहिता और उसके तीन बच्चों के शव कमरे में लटके मिले हैं। स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे। मृतका की सास के मुताबिक जब उसने बहू का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कोई आवाज नहीं आई इस पर धक्का मारकर गेट को खोला। अंदर बहू और बच्चे फांसी से लटके हुए थे। वहीं मृतिका का पति फरार है। सास-ससुर का कहना है कि उनका बेटा आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। शुक्रवार देर शाम भी उसने बहू के साथ मारपीट की थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टर चाबी के सहारे देते थे वारदात को अंजाम, 10 बाइक और ट्रैक्टर बरामद
- 2. CG News : कुरूद-अभनपुर रेल ट्रायल सफल, 113 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन
- 3. GST collection May 2026: जीएसटी कलेक्शन में बूम, मई में 1.94 लाख करोड़ रुपए के हुआ पार, सरकार का खजाना लबालब
- 4. Operation Tiger: उद्धव ठाकरे गुट के बागी सांसद जयपुर शिफ्ट, व्हिप जारी होने के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद, अब आगे क्या, पढ़ें पूरी खबर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

