Breaking News
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Kolkata RG Kar case : कोलकाता रेप और मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, संजय रॉय दोषी करार...
- Rohit banchhor
- 18 Jan, 2025
अब अदालत में सोमवार को दोषी संजय रॉय को सजा सुनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Kolkata RG Kar case : कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में लेडी डॉक्टर के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या मामले में शनिवार को सियालदह कोर्ट ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस धारा 64, 66, 103/1 के तहत मामला दर्ज किया गया है। संजय रॉय को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी। इस मामले में आरोपी संजय रॉय, जो कोलकाता पुलिस का एक स्वयंसेवक था, ने अदालत में दावा किया था कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया गया है। उसने कहा, मैंने यह अपराध नहीं किया, और असली अपराधियों को छोड़ा जा रहा है, जिनमें एक आईपीएस अधिकारी भी शामिल है।
Kolkata RG Kar case : घटना का विवरण-
यह घटना 9 अगस्त 2024 को हुई थी, जब संजय रॉय ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार रूम में आराम कर रही 31 वर्षीय महिला डॉक्टर पर हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। डॉक्टर का शव 10 अगस्त को अस्पताल से बरामद हुआ था। इस अपराध के बाद कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। कोलकाता हाई कोर्ट ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था और सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाए गए थे।
Kolkata RG Kar case : पीड़िता के माता-पिता का आरोप-
पीड़िता के माता-पिता ने अदालत में आवेदन दायर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि इस जघन्य अपराध में अन्य लोग भी शामिल थे और वे भी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे। उनके अनुसार, न्याय की प्रक्रिया में और जांच होनी चाहिए। इस घटना के बाद कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों ने पीड़िता के लिए न्याय और अस्पतालों में बेहतर सुरक्षा की मांग करते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। अब अदालत में सोमवार को दोषी संजय रॉय को सजा सुनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. NEP 2020: KVS में बड़ा बदलाव: कक्षा 6 और 9 में संस्कृत का एक सेक्शन होगा अनिवार्य
- 2. CG News: मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल: अफसरों को वर्क डिस्ट्रीब्यूशन, देखें आदेश
- 3. Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
- 4. Raipur City News : संकटमोचन हनुमान मंदिर में भंडारे में शामिल हुए राजेंद्र शर्मा, अच्छी बारिश की प्रार्थना की
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

