Create your Account
Katy Perry: स्पेस की सैर कर लौटी सिंगर कैटी पेरी, लैंडिंग के बाद धरती को चूमा, कहा - मां बनने के बाद...
Katy Perry: नई दिल्ली: ग्लोबल स्टार सिंगर कैटी पेरी ने अंतरिक्ष की सैर कर इतिहास रच दिया। जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड प्रोग्राम के एनएस-31 मिशन के तहत कैटी पेरी सहित छह महिलाओं की एक टीम ने पृथ्वी से सैकड़ों किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष की यात्रा की। इस खास मिशन में कैटी के साथ जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज, टीवी होस्ट गेल किंग, मानवाधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आयशा बोवे शामिल थीं।

Katy Perry: सोमवार को ब्लू ओरिजिन के न्यू शेफर्ड रॉकेट ने पृथ्वी से लगभग 100 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरी और कामरान लाइन को पार किया, जिसे अंतरिक्ष की आधिकारिक सीमा माना जाता है। यह पूरी यात्रा 11 मिनट की थी, जिसमें यात्रियों ने करीब 4 मिनट अंतरिक्ष में बिताए। मिशन के बाद कैप्सूल सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आया। कैप्सूल से बाहर निकलते ही कैटी पेरी ने एक्साइटमेंट में धरती को चूम लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Katy Perry: इस यात्रा के बाद अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कैटी पेरी ने कहा, “यह मेरे लिए मां बनने के बाद का सबसे अनमोल पल था। अंतरिक्ष का यह अनुभव बेहद जादुई और अविस्मरणीय था। मैं इसे अपने दिल में हमेशा सहेजकर रखूंगी।” इस उपलब्धि के साथ कैटी पेरी उन चुनिंदा अमेरिकी महिलाओं में शामिल हो गईं, जिन्होंने अंतरिक्ष में कदम रखा और सुरक्षित धरती पर वापस लौटीं।
Related Posts
More News:
- 1. India LPG Crisis इधर पीएम की हाईलेवल मीटिंग... उधर अमेरिका से LPG, रूस से क्रूड लेकर भारत पहुंचा शिप
- 2. PM Narendra Modi: नरेंद्र मोदी के नाम एक और उपलब्धि, सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने का बनाया रिकॉर्ड, चामलिंग का रिकॉर्ड टूटा
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आनंद के आयाम राष्ट्रीय संगोष्ठी में हुए शामिल, आनंदोत्सव के विजेताओं को किया पुरस्कृत
- 4. Horoscope of Chaitra Navratri: मां ब्रह्मचारिणी की कृपा से आज इन जातकों का बढ़ेगा आत्मबल, इनकी बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

