Create your Account
Jabalpur Hit and Run Case: जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा कार ने 20 मजदूरों को रौंदा, कई गंभीर घायल
Jabalpur Hit and Run Case: जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरेला थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। एकता चौक के पास हाईवे पर डिवाइडर की ग्रिल पर पेंटिंग और सफाई का काम कर रहे मजदूर सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे थे, तभी तेज रफ्तार सफेद क्रेटा कार बेकाबू होकर उन पर चढ़ गई। इस हादसे में 20 मजदूर घायल हो गए, जबकि 5 की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
Jabalpur Hit and Run Case: हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बरेला पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 304ए, 337 व 338 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। चालक की तलाश जारी है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
Jabalpur Hit and Run Case: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मजदूरों को बचने का मौका ही नहीं मिला। यह हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जब दो दर्जन से अधिक मजदूर काम के बीच आराम कर रहे थे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : खेलते-खेलते हो गया हादसा, बच्ची की शरारत से एक परिवार के 10 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
- 2. Budget 2026: बजट के बाद अब आम आदमी को RBI मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक का इंतजार, 6 फरवरी को EMI पर आ सकता है बड़ा फैसला, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
- 3. UP Police Constable Bharti 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिन आयोजित होगा एग्जाम, जानें पासिंग मार्क्स और सिलेबस
- 4. Bijapur Naxalite encounter: बीजापुर मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया, सर्च ऑपरेशन जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

