Breaking News
:

Ind vs Aus: सिराज, कृष्णा और बुमराह की तिकड़ी से ऑस्ट्रेलिया पस्त, पहली पारी में 181 रन पर ढेर, भारत की दूसरी इनिंग शुरू

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट में स्कॉट बोलैंड ने केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को आउट किया।

Ind vs Aus: नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है। शनिवार को इस टेस्ट का दूसरा दिन है, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 181 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को चार रन की बढ़त मिली। भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है टीम का स्कोर 47 रन पर दो विकेट है, स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल को 22 रन पर क्लीन बोल्ड किया वहीं केएल राहुल 13 रन बनाकर बोलैंड के हाथों बोल्ड हुए थे। अब विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।


Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, जब ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट गंवा दिए थे, तब भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अस्पताल गए, क्योंकि उन्हें स्कैन कराना था। बुमराह की गैरमौजूदगी में विराट कोहली ने कप्तानी संभाली और भारतीय गेंदबाजों ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जल्दी-जल्दी विकेट निकाले। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट झटके, वहीं नीतीश रेड्डी और बुमराह को दो-दो विकेट मिले।


Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 9 रन पर एक विकेट से शुरू हुई, और 172 रन बनाते हुए बाकी के 9 विकेट गंवाए। सिराज ने सैम कोंस्टास और ट्रेविस हेड को आउट किया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी को पवेलियन भेजा। नीतीश रेड्डी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कप्तान पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क को लगातार दो गेंदों में आउट किया। इसके बाद, ब्यू वेबस्टर ने अर्धशतक लगाकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को जीवित रखा, लेकिन आखिर में 181 रन पर पूरी टीम सिमट गई। सिराज ने बोलैंड को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी को समाप्त किया।


Ind vs Aus: भारत की पहली पारी भी निराशाजनक रही, जहां टीम 185 रन पर ऑलआउट हो गई। ऋषभ पंत (40) और रवींद्र जडेजा (26) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट और पैट कमिंस ने दो विकेट झटके।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us