Create your Account
Incident: कंटेनर में घुसी पिकअप,11 की मौत,10 से ज्यादा घायल, मृतक यूपी के रहने वाले, खाटूश्याम से लौट रहे थे सभी
Incident: दौसा। राजस्थान के दौसा में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुस गई। एक्सीडेंट में 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी उत्तर प्रदेश के एटा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। एक्सीडेंट अल सुबह करीब 3.30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी के पास हुआ।
Incident: एटा के जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने बताया कि असरौली (एटा) गांव से करीब 45 श्रद्धालु दो पिकअप में खाटूश्याम गए थे। वापसी में महिलाओं-बच्चों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पिकअप सवार एटा (UP) के असरौली (कोतवाली देहात) गांव के रहने वाले थे।
Incident: पिकअप में 22 से ज्यादा श्रद्धालु थे। इनमें 10 की मौत दौसा में हुई है। वहीं, एक गंभीर घायल ने जयपुर के SMS हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) हैं। 4 मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
Incident:गंभीर घायलों का जयपुर में इलाज
हादसे के 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती किया गया है। SMS में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य शामिल है जिसकी पहचान नहीं हो सकी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: 2026-27 का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय
- 2. Sex Racket : देह व्यापार का भंडाफोड़, मजगांव रोड के मकान पर पुलिस रेड, नाबालिग मिलने से मचा हड़कंप
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, पेंड्रा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
- 4. Meghalaya Blast : मेघालय कोयला खदान में धमाका : 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

