Create your Account
IML 2025: CM साय ने की सचिन तेंदुलकर से मुलाकात, रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप का आगाज
- Dev verma
- 08 Mar, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का शुभारंभ किया
रायपुर : रायपुर के नवा रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इंटरनेशनल मास्टर्स लीग टी-20 चैंपियनशिप के अंतिम चरण का शुभारंभ किया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में भारत और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर आमने-सामने हैं, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मास्टर्स लीग के इस मुकाबले में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, युवराज सिंह जैसे महान क्रिकेटरों के चौके-छक्कों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पूरे स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा और हर चौके-छक्के पर जबरदस्त तालियां गूंजती रहीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने और उन्होंने स्टेडियम में बैठकर रोमांचक मुकाबले का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को इस तरह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजन की मेजबानी करते देखना गर्व की बात है।
इस लीग ने रायपुर में क्रिकेट का जोश और जुनून और भी बढ़ा दिया है, और आने वाले मैचों में रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 2. Raghav Chadha AAP Conflict : राघव चड्ढा ही नहीं… दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
- 3. Friday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. CG Crime : शराब के झगड़े में खौफनाक अंत, दोस्त की हत्या कर घर में दफनाया शव, ‘आत्मा के डर’ से खुद थाने पहुंचा आरोपी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

