Create your Account
Gold Cards in US: ट्रंप का बड़ा ऐलान, 5 मिलियन डॉलर लेकर देंगे गोल्ड कार्ड,दुनियाभर के अमीरों को अमेरिका में बसाने का प्लान
- Pradeep Sharma
- 26 Feb, 2025
Gold Cards in US: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कमान संभालने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप कई बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि जल्द ही वह दुनियाभर के अमीरों को ‘गोल्ड कार्ड’ बेचेंगे। ट्रंप के मुताबिक यह अमेरिका में
वाशिंगटन। Gold Cards in US: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की कमान संभालने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप कई बड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि जल्द ही वह दुनियाभर के अमीरों को ‘गोल्ड कार्ड’ बेचेंगे। ट्रंप के मुताबिक यह अमेरिका में पहले से मिलने वाले ग्रीन कार्ड की तरह होगा लेकिन इसमें कुछ साख सुविधाएं भी दी जाएंगी। हालांकि इसके लिए 5 मिलियन डॉलर खर्च करने होंगे। इस कार्ड के जरिए दुनियाभर के अमीरों को अमेरिका में बसाने की तैयारी की जा रही है।
Gold Cards in US: ट्रंप ने क्या कहा...
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यह योजना अगले दो हफ्ते में शुरू होने जा रही है और इसके लिए संसद की मंजूरी की भी जरूरत नहीं है। ड्रंप ने कहा कि जिन देशों के साथ अमेरिका के दोस्ताना संबंध हैं, वहां रहने वाले लोग इस कार्ड को हासिल कर सकते हैं। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं कुछ रूसी अरबपतियों को जानता हूं, जो बहुत अच्छे हैं। मुझे लगता है कि वे गोल्ड कार्ड को हासिल कर सकते हैं।
Gold Cards in US: क्या है गोल्ड कार्ड
गोल्ड कार्ड दरअसल अमेरिका में पहले से ही लोगों को मिल रहे ग्रीन कार्ड का प्रीमियम वर्जन होगा। हालांकि गोल्ड कार्ड प्राप्त करने के बाद लोगों को ग्रीन कार्ड के मुकाबले अधिक सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अमेरिका में निवेश करने और नागरिकता प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। ट्रंप सरकार का प्लान ऐसे करीब एक मिलियन कार्ड बेचने का है।
Gold Cards in US: सरकारी पहचान पत्र या दस्तावेज, क्या होता है ग्रीन कार्ड
ग्रीन कार्ड अमेरिका का एक सरकारी पहचान पत्र या दस्तावेज है। इसे परमानेंट रेजिडेंट कार्ड (स्थायी निवासी कार्ड) के रूप में जाना जाता है। ग्रीन कार्ड पर व्यक्ति की पहचान से संबंधित जानकारी जैसे की उसका नाम, लिंग, मूल देश, जन्मतिथि, फोटो फिंगरप्रिंट, यूएससीआईएस नंबर, एक्सपायरी आदि अंकित होती है। इसे एलियन रजिस्ट्रेशन कार्ड और फॉर्म I-551 के नाम से भी जाना जाता है।
Gold Cards in US: यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) जारी करती है ग्रीन कार्ड
ग्रीन कार्ड को यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) जारी करती है। इस कार्ड में कार्ड होल्डर की फोटो, फिंगरप्रिंट, बायोग्राफिक इंफोर्मेशन और एक्सपायरी डेट होती है। अमेरिका में भारतीयों की तादाद 48 लाख के आसपास है, जिसमें से बड़ी संख्या में लोगों के पास ग्रीन कार्ड है। 10 लाख भारतीय ऐसे हैं, जो अमेरिका में ग्रीन कार्ड हासिल करने के लिए अभी इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, परिवार के विरोध में उठाया दर्दनाक कदम
- 2. T20 World Cup 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे पॉप स्टार रिकी मार्टिन, ICC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- 3. Raipur City News: श्रीराम बिजनेस पार्क में खेली गई फूलों की होली, श्री राधा रानी और कान्हा की टोली से साकार हुई वृंदावन की गलिया, हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरु हुआ होली मिलन समारोह
- 4. Crime News : हॉस्टल में खूनी वारदात, नौवीं के छात्र ने साथियों पर किया हमला; एक की मौत, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

