राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल, डमी राज्यपाल ने ली परेड की सलामी
भोपाल। राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। प्रदेश का मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा जिसमें राज्यपाल मंगू भाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे। इसकी फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में की गई। इस दौरान ध्वजारोहण कर डमी राज्यपाल ने परेड की सलामी ली।
साथ ही मुख्य अतिथि के संदेश का प्रतीक स्वरूप वाचन भी किया इस अवसर पर हर्ष फायर किए साथ ही राष्ट्रगान की धुन बजाई गई।हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच आकर्षक संयुक्त परेड निकाली गई। रिहर्सल में एमपी एटीएस, एसटीएफ सीआरपीएफ, एनसीसी स्काउट गाइड , जेल महिला, एसएएफ महिला, अश्व रोही, स्वानदल , जिला पुलिस बल, पुलिस बैंड, होम गार्ड, सहित कुल 13 टुकड़ियां परेड में शामिल रही। इस मौके पर डीजीपी कैलाश मकवाना ने पुलिस अधिकारियो के साथ तैयारियो का जायजा भी लिया।

