मध्य प्रदेश के चार आईपीएस अधिकारी राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित
MP News : भोपाल। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के पूर्व मध्य प्रदेश के चार आईपीएस अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित किया है,जबकि 17 अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को मेरिटोरियस सर्विस अवॉर्ड से नवाजा गया है। करेक्शनल सर्विस में एक अधिकारी को प्रेसिडेंट मेडल और पांच को मेरिटोरियस अवॉर्ड प्राप्त हुआ है। इनमें एडीजी मकरंद देउस्कर, रुचिवर्धन मिश्रा, हिमानी खन्ना, डीआईजी बीरेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, और राकेश खाखा शामिल हैं।
MP News : ये अवॉर्ड पाने वाले अफसर, अवॉर्ड प्रस्ताव भेजे जाने के समय जूनियर पदों पर थे, लेकिन अब ये सभी प्रमोट होकर उच्च पदों पर कार्यरत हैं। गौरतलब है कि इस बार किसी अधिकारी को गैलेंट्री अवॉर्ड (वीरता पदक) नहीं मिला है। हर साल, केंद्र सरकार द्वारा 15 अगस्त और 26 जनवरी को पुलिस और होमगार्ड सेवा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता पदक, पुलिस सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक दिए जाते हैं।
MP News : इन पदकों की घोषणा 25 जनवरी और 14 अगस्त को की जाती है। इस बार, गणतंत्र दिवस से पहले जिन अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति के हाथों पदक प्राप्त करने के लिए चुना गया है, उनमें मध्य प्रदेश के 21 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

