आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा-चेतन गौर को लोकायुक्त की विशेष अदालत ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा...
MP News : भोपाल। लोकायुक्त भोपाल ने देर से ही सही लेकिन भ्रष्टाचारी आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल धनकुबेर सौरभ शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। 5 घंटे चली पूछताछ के बाद विशेष अदालत में उसे पेश किया गया जहां से कोर्ट ने लोकायुक्त भोपाल को 7 दिन की रिमांड दे दी है। जिसमें उसका साथी चेतन गौर भी शामिल है। लोकायुक्त ने सौरभ शर्मा के बाद आज दोपहर में ही चेतन को भी गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने 4 फरवरी तक लोकायुक्त पुलिस की रिमांड पर भेजा हैं। लोकायुक्त ने कोर्ट से सौरभ शर्मा और चेतन गौर से आगे की पूछताछ के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने महज 7 दिन का रिमांड मंजूर करते हुए पुलिस को जांच पूरी करने को कहा है। अब पुलिस 4 फरवरी को उसे दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।
MP News : बताया जा रहा है की लोकायुक्त ने पूछताछ के साथ ज़ब्ती करने की कोर्ट में बात कही है। सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर ने रिमांड को लेकर कहा की "सौरभ शर्मा से सारी रिकवरी हो चुकी है,लोकायुक्त को कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा की फिलहाल तो मेडिकल कराए जाएँ,हमने पूछताछ की वीडियोग्राफी की मांग कोर्ट से की है प्रथम जिला एवं अपर सत्र जज राम प्रताप मिश्र की कोर्ट में करीब तीन घंटे सुनवाई चली है।। सौरभ शर्मा और चेतन गौर की गिरफ्तार के बाद शरद जायसवाल भी अपने वकील के साथ लोकायुक्त पहुंचे थे जहां पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया और उनसे भी लंबी पूछताछ की गई।
MP News : बता दें कि सौरभ शर्मा ने सोमवार को खुद कोर्ट पहुंच कर अपने सरेंडर की अर्जी लगाई थी। वहीं मंगलवार को वह दोबारा इस अर्जी पर सुनवाई के लिए पहुंचा था। इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने उसके साथी चेतन गौर और शरद जायसवाल को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद तीनों को थाने ले जाकर करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान तीनों ने काफी राज उगले हैं। ऐसे में पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेशकर उगले गए सभी राज को सत्यापित करने के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने केवल 7 दिन की रिमांड मंजूर की है।
MP News : ज्ञात रहे की सौरभ शर्मा और उसके दोनों साथी बीते 41 दिनों से फरार थे। लोकायुक्त पुलिस ने इनकी कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था। इसके अलावा इनके घर से लोकायुक्त पुलिस ने 234 किलो से अधिक चांदी और करोड़ों रुपए कैश बरामद किया था। लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि प्राथमिक पूछताछ में ही तीनों आरोपियों ने हैरान करने वाले राज उगले हैं।

