हेमंत कटारे एफआईआर मामले पर वरिष्ठ नेता जयराम रमेश की एंट्री, बीजेपी पर साधा निशाना
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे एफआईआर केस में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ जयराम रमेश की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने हेमंत कटारे और परिवार पर की गई एफआईआर को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर आज भाजपा पर हमला बोलते हुए लिखा कि करोड़ों का भ्रष्टाचार मिला है,लेकिन अभी तक किसी मंत्री और अफसर पर एफआईआर दर्ज नहीं हुई हैं।
MP News : अजब-गजब मध्य प्रदेश भाजपा सरकार, नर्सिंग घोटाले और परिवहन घोटाले का खुलासा करने वाले उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही है। लेकिन घोटाले में शामिल एक आरक्षक जिसकी 100 करोड़ से अधिक संपत्ति मिली, इस प्रकरण में भाजपा के मंत्री एवं किसी भी अफसर पर कोई एफआईआर नहीं की है। कोई कार्रवाई नहीं।
MP News : जयराम ने आगे लिखा कि पूरे मध्यप्रदेश के लोगों को इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए! कांग्रेस का कार्यकर्ता झुकेगा नहीं, लड़ेगा! पूरा कांग्रेस परिवार इस अत्याचार के खिलाफ हेमंत कटारे के साथ है। दरअसल,राजधानी के आईएसबीटी पर स्थित पेट्रोल पंप जमीन आवंटन मामले में ईओडब्ल्यू ने उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे और उनके भाई, पत्नी, मां सहित दो अफसरों पर केस दर्ज किया है। कटारे पर एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है।

