Breaking News
LPG Shortage in India: ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए अच्छी खबर, मंगलुरु पोर्ट पहुंचा भारतीय LPG जहाज
UAE: 'भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्रायोरिटी': युद्ध के बीच यूएई के राजदूत बोले- देश पूरी तरह सुरक्षित
Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
Create your Account
Entertainment News : राम नवमी पर सोनी पल लेकर आ रहा है ‘श्रीमद रामायण गाथा’ का विशेष प्रसारण
- Rohit banchhor
- 22 Mar, 2026
जो भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा की दिव्य गाथा को दर्शकों तक पहुंचाएगा।
Entertainment News : मुंबई। आस्था और श्रद्धा के पावन पर्व राम नवमी के शुभ अवसर पर सोनी पल अपने दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है 3 घंटे की महागाथा ‘श्रीमद रामायण गाथा’, जो भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा की दिव्य कथा को भव्य रूप में प्रस्तुत 26 मार्च को सोनी पल पर ‘श्रीमद रामायण गाथा’ फिल्म का विशेष प्रसारण किया जाएगा, जो भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा की दिव्य गाथा को दर्शकों तक पहुंचाएगा।
राम नवमी का यह पावन दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ऐसे में ‘श्रीमद रामायण गाथा’ का यह विशेष प्रसारण दर्शकों को भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देगा। यह फिल्म न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देती है।
दर्शकों को इस महागाथा के माध्यम से रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों, संघर्षों, त्याग और विजय की प्रेरणादायक कहानियों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। साथ ही, यह प्रस्तुति परिवार के साथ बैठकर भक्ति, संस्कृति और मूल्यों को साझा करने का एक भावनात्मक अनुभव भी प्रदान करेगी।
सोनी पल, एक लोकप्रिय हिंदी फ्री-टू-एयर (FTA) मनोरंजन चैनल है, जो देशभर के दर्शकों तक बिना किसी सब्सक्रिप्शन के पहुंचता है। यह चैनल अपने पारिवारिक, प्रेरणादायक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े कंटेंट के लिए जाना जाता है, जहां हर आयु वर्ग के लिए कुछ खास प्रस्तुत किया जाता है।
इस विशेष अवसर पर ‘श्रीमद रामायण गाथा’ का प्रसारण दर्शकों को अपने परिवार के साथ बैठकर भक्ति और संस्कृति से जुड़ने का एक सुनहरा मौका देगा। देखना न भूलें इस राम नवमी, 26 मार्च को गुरुवार दोपहर 2 बजे 3 घंटे की महागाथा, सोनी पल के साथ जुड़ें और ‘श्रीमद रामायण गाथा’के दिव्य प्रसारण का हिस्सा बनें।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सीएम विष्णु देव साय ने शुरू की ‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना’, 28 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
- 2. Raipur City News: श्रीराम बिजनेस पार्क में खेली गई फूलों की होली, श्री राधा रानी और कान्हा की टोली से साकार हुई वृंदावन की गलिया, हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरु हुआ होली मिलन समारोह
- 3. Dinesh Karthik-Deepika Baby: दिनेश कार्तिक के घर फिर आई खुशियों की बहार: पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म, जानिए क्या रखा नाम?
- 4. CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

