Drone Attacks in Pakistan: लाहौर-कराची के बाद रावलपिंडी में ड्रोन हमला, भारत की कार्रवाई से रावलपिंडी स्टेडियम में भारी नुकसान, आज होने थे PSL के मैच
Drone Attacks in Pakistan: नई दिल्ली: पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम पर ड्रोन हमला कर इसे पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके चलते स्टेडियम में होने वाले सभी क्रिकेट मैच रद्द कर दिए गए। पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के तहत 8 मई को रावलपिंडी में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला प्रस्तावित था, लेकिन भारत के इस हमले ने स्टेडियम को खंडहर में बदल दिया।
Drone Attacks in Pakistan: पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात भारत के 15 शहरों—श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, भुज आदि—पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। भारत ने काउंटर UAS और एयर डिफेंस सिस्टम से इन हमलों को विफल कर मलबा बरामद किया, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करता है। जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें लाहौर का एक एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हुआ।
Drone Attacks in Pakistan: पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, पुंछ, राजौरी में गोलाबारी की, जिसमें 16 नागरिकों की जान गई। भारत की कड़ी जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान को गोलाबारी रोकनी पड़ी।

