Breaking News
:

CG Suspended : वन विभाग रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, दो अधिकारी निलंबित, विभाग में मचा हड़कंप

CG Suspended

इस घटना ने वन विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आगामी दिनों में और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

CG Suspended : सूरजपुर। कुमेली स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में एक अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद विभाग ने तुरंत सख्त कार्रवाई करते हुए डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को निलंबित कर दिया।


विभागीय अधिकारी इस घटना को गंभीर मान रहे हैं और इसे शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और विभाग की छवि को धूमिल करने वाली घटना बताया गया है। रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर.सी. प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है कि रेस्ट हाउस में यह गतिविधियां कैसे हुईं।


वन मंडल अधिकारी (DFO) ने वीडियो में नजर आ रहे व्यक्तियों की पहचान कर FIR दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। विभाग ने पूरे मामले की जांच का आदेश भी दे दिया है। इस घटना ने वन विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आगामी दिनों में और भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us