CG News : 10 फीट ऊंची दीवार कूदकर बाल सुधार गृह से तीन नाबालिग फरार, सर्च ऑपरेशन जारी
- Rohit banchhor
- 03 Nov, 2025
तीनों पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों के आरोप हैं और न्यायालय के आदेश पर उन्हें सुधार गृह में रखा गया था।
CG News : दुर्ग। जिले से रविवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग अपराधी फिल्मी अंदाज में 10 फीट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। तीनों पर पहले से ही गंभीर आपराधिक मामलों के आरोप हैं और न्यायालय के आदेश पर उन्हें सुधार गृह में रखा गया था।
जानकारी के अनुसार, घटना रात के वक्त हुई जब अधिकांश स्टाफ आराम पर था। मौका देखकर तीनों बालक पीछे की दीवार की ओर बढ़े और लगभग 10 फीट ऊंची दीवार कूदकर बाहर निकल गए। घटना का पता लगते ही सुधार गृह प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल बाल संरक्षण विभाग व पुलगांव पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एएसपी सुखनंदन राठौर के निर्देशन में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बालकों की दिशा और संभावित ठिकाने का पता लगाया जा सके।

