CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 29 Jul, 2024
CG Crime : मनेन्द्रगढ़। जिले के ग्राम बिहारपुर में 21-22 जुलाई की रात सड़क किनारे युवक की लाश मिली थी।
CG Crime : मनेन्द्रगढ़। जिले के ग्राम बिहारपुर में 21-22 जुलाई की रात सड़क किनारे युवक की लाश मिली थी। जिस हत्या की गुत्थी को आखिरकार सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक युवक के पत्नी व उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
CG Crime : मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 22 जुलाई की रात ग्राम बिहारपुर मेन रोड के किनारे सरई जंगल के पास शव पड़ा हुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखा। शव के गर्दन, सिर और गाल पर किसी धारदार हथियार से मारने का गहरा निशान है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया। जांच के दौरान 25 जुलाई को अंबिकापुर निवासी उमा गुप्ता अपने भाई और देवर के साथ सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पहुंची।
CG Crime : उसने शव की पहचान अपने पति विरेंद्र कुमार गुप्ता के रूप में की। जिसके बाद पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि, हत्यारे का कनेक्शन अंबिकापुर से है। पुलिस की टीम तुरंत अंबिकापुर पहुंची और संदेह के आधार पर घुटरापारा मायापुर अम्बिकापुर निवासी विश्वनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की।
CG Crime : कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि वह मृतक विरेन्द्र गुप्ता के यहां ड्राइवर का काम करता था। साल 2022 में विरेन्द्र जेल में बंद था। इस बीच विश्वनाथ चौधरी और मृतक की पत्नी उमा गुप्ता ने चोरी-चुप्पे एक मंदिर में शादी कर ली थी। आरोपी ने कहा उमा ने उसे बताया कि, उसका पति विरेन्द्र अक्सर उससे मारपीट करता है। वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। उमा ने उसे रास्ते से हटाने की बात भी कही। इसके बाद हम दोनों मिलकर विरेन्द्र को मारने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे।
CG Crime : आरोपी विश्वनाथ ने बताया कि 21 जुलाई को विरेंद्र गुप्ता ने मुझसे जनकपुर जाने के लिए कहा। उसने कहा कि तुम गाड़ी लेकर तैयार रहना। इसी बीच उसकी पत्नी उमा गुप्ता ने फोन कर कहा कि आज अच्छा मौका है विरेन्द्र का काम तमाम कर दो। तब मैंने घर से ही गाड़ी में फरसा छुपाकर रख लिया था। फिर हम दोनों लगभग दो-तीन बजे जनकपुर के लिए निकले। जनकपुर से वापसी के दौरान मैंने विरेन्द्र को शराब पिलाया था।
CG Crime : जब उसने रास्ते में गाड़ी रोकने के लिए कहा और वह गाड़ी से उतरा तो मैंने मौका देखकर उस पर फरसे से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ चौधरी और मृतक की पत्नी उमा गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

