Bollywood News : संघर्ष से सफलता तक का सफर, पिता के अंतिम संस्कार के लिए मांगे थे पैसे, आज बॉलीवुड की मशहूर फिल्ममेकर...
- Rohit banchhor
- 09 Jan, 2025
आज बॉलीवुड की सबसे सफल और अमीर कोरियोग्राफर्स में से एक हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे।
Bollywood News : मुंबई। बॉलीवुड में नाम और पहचान बनाना आसान नहीं है। यहां कई सितारों ने अपने संघर्ष के दिनों में बेहद कठिनाइयों का सामना किया है। ऐसी ही एक नामचीन फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर हैं फराह खान। फराह आज बॉलीवुड की सबसे सफल और अमीर कोरियोग्राफर्स में से एक हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे।
Bollywood News : पिता की आर्थिक तंगी ने बदल दी जिंदगी-
फराह खान के पिता कामरान खान एक स्टंटमैन और फिल्ममेकर थे, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया और एक ए-ग्रेड फिल्म बनाने के लिए अपनी सारी पूंजी लगा दी। फराह ने एक इंटरव्यू में बताया, फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और रविवार तक हम गरीब हो गए। फराह ने बताया कि उनके पिता का निधन तब हुआ जब उनके पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे। वह और उनके भाई घर-घर जाकर रिश्तेदारों से पैसे मांगते थे ताकि अपने पिता का अंतिम संस्कार कर सकें। पिता की मृत्यु के बाद, 15 सालों तक उनका संघर्ष जारी रहा। परिवार को कर्ज चुकाने के लिए अपनी मां के गहने और घर का फर्नीचर तक बेचना पड़ा।

Bollywood News : कोरियोग्राफी से शुरू हुआ करियर-
फराह खान ने जो जीता वही सिकंदर फिल्म से बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कई हिट गानों की कोरियोग्राफी की।
Bollywood News : शाहरुख खान के साथ दोस्ती और बड़ी सफलता-
फराह ने कभी हां कभी ना फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम किया। इस फिल्म में उन्हें एक गाने के लिए 5,000 रुपये मिले और कुल 30,000 रुपये मिले, जबकि शाहरुख को इस पूरी फिल्म के लिए सिर्फ 25,000 रुपये मिले। यहीं से उनकी और शाहरुख की दोस्ती शुरू हुई। बाद में फराह ने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, और हैप्पी न्यू ईयर जैसी सुपरहिट फिल्मों में शाहरुख को लीड रोल में लिया।

Bollywood News : फराह की फिल्में और कमाई-
फराह और शाहरुख की फिल्म ओम शांति ओम ने वर्ल्डवाइड 148 करोड़ रुपये कमाए और हैप्पी न्यू ईयर ने 397 करोड़ का रिकॉर्ड कलेक्शन किया।

