Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर को लगा झटका, मतदान से एक दिन पहले मुंगेर प्रत्याशी संजय सिंह बीजेपी में हुए शामिल
Bihar Chunav 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मुंगेर सीट पर सियासी भूचाल आ गया है। मतदान से ठीक एक दिन पहले जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह (संजय सिंह) ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया। संजय ने बीजेपी उम्मीदवार कुमार प्रणय चौधरी के पक्ष में खुलकर समर्थन किया और मतदाताओं से उनके लिए वोट डालने की अपील की।
Bihar Chunav 2025: संजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों पर उन्हें पूरा भरोसा है और बिहार का विकास केवल एनडीए के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने इसे जन सुराज छोड़ने का फैसला “विकास के हित में” बताया। इस दल-बदल में मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा (वीडी शर्मा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वीडी शर्मा मुंगेर, बेगूसराय और खगड़िया लोकसभा क्षेत्रों की 19 विधानसभा सीटों के प्रभारी हैं और पिछले 40 दिनों से बिहार में एनडीए के लिए सक्रिय हैं।
Bihar Chunav 2025: संजय के एनडीए में शामिल होने से मुंगेर सीट पर पहले त्रिकोणीय मुकाबला बीजेपी, राजद और जन सुराज के बीच था, अब यह मुकाबला सीधे एनडीए बनाम महागठबंधन में बदल गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का दावा है कि संजय के हजारों वोट सीधे बीजेपी के खाते में जाएंगे।
Bihar Chunav 2025: प्रशांत किशोर के लिए यह लगातार दूसरा झटका माना जा रहा है। इससे पहले दानापुर, ब्रह्मपुर, गोपालगंज और सीतामढ़ी से उनके चार उम्मीदवार नामांकन वापस ले चुके हैं। अब जन सुराज 243 में से केवल 238 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी नेताओं ने इसे “जन सुराज की हार की शुरुआत” करार दिया। मुंगेर में बुधवार देर रात तक जीत का जश्न और उत्साह देखा गया। 6 नवंबर को मतदान होना है, और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस उलटफेर का असर परिणामों पर कितना पड़ता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सास की हत्या करने वाला दामाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, इस वजह से दी वारदात को अंजाम
- 2. Shah Rukh Khan Meets Lionel Messi: लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, साथ में दिखे बेटे अबराम; VIDEO VIRAL
- 3. CG Crime : सर्राफा व्यापारियों पर फायरिंग कर लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा, 5 महीने बाद पकड़े गए 4 शातिर लुटेरे, जेवर-हथियार बरामद
- 4. Raipur City News : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल तीन दिन के रिमांड पर, पुलिस कस्टडी में होंगे मां के अंतिम संस्कार में शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

