महंगे मोबाइल के शौक में बन गए चोर, किश्त चुकाने चुराई कीमती सिगरेट, दो गिरफ्तार
MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र में हुई कीमती सिगरेट की अजीबोगरीब चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी की चेन बनाकर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सिगरेटो की चोरी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपी ब्रांडेड कंपनियों के महंगे मोबाइल फोन चलाने का शौक रखते थे, और उन्होंने महंगे मोबाइल फाइनेंस पर लिए थे। लेकिन बेरोजगार होने की वह से वह मोबाइल की किस्त नहीं चुका पा रहे थे। जिसके चलते उन्होंने सिगरेट चोरी करने की योजना बनाई थी।
MP News : टीआई टीटी नगर सुधीर अरजरिया ने बताया कि यह बीती 9 तारीख को बाणगंगा क्षेत्र में संचालित होने वाली पान की दुकान में दो युवकों ने धावा बोलकर वहां रखी महंगी सिगरेट, पान मसाला और नगदी चुरा लिए थे। जब दुकान मालिक ने सुबह दुकान खोली तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। दुकान मालिक ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की उसके बाद आसपास के फुटेज खंगालने पर दो संदिग्ध आरोपी दुकान में घुसते हुए नजर आए। हुलिए के आधार पर मनोज और आनंद को गिरफ्तार किया गया।
MP News : उन्होंने पूछताछ के दौरान बाढ़गंगा क्षेत्र की पान की दुकान में चोरी करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी किया माल बरामद कर उन्हें रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध पहले का कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दोनों ही आरोपी आईफोन और सैमसंग जैसी ब्रांडेड कंपनियों के महंगे मोबाइल चलाने का शौक रखते थे और उन्होंने मोबाइल फाइनेंस करवाया था।
MP News : लेकिन वह मोबाइल की किस्त समय पर नहीं चुका पा रहे थे। इसलिए उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। उस दौरान उन्हें आइडिया आया कि बाणगंगा क्षेत्र में संचालित होने वाली पान की दुकान में महंगी सिगरेट का विक्रय होता है। इस आईडिया के आधार पर उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से दुकान के ताले चटका कर वहां रखी कीमती सिगरेटों को पार कर दिया।
MP News : वह महंगी सिगरेटों को बेचकर अपने मोबाइल की किस्त चुका पाते उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर और पूछताछ कर रही है,पूछताछ में अन्य चोरियों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

