Breaking News
:

अभिनेता सैफ अली खान पर एक और मुसीबत, पटौदी खानदान की जब्त हो सकती है 15 हजार करोड़ की संपत्ति

MP News

उनकी 15 हजार करोड़ की संपत्ति केंद्र सरकार के कब्जे में आ सकती है।

MP News : भोपाल। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और उनका परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है,एक ओर तो सैफ पर हुए अटैक के बाद पूरा परिवार सदमे में हैं, वहीं दूसरी ओर पटौदी परिवार की करोड़ों की संपत्ति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उनकी 15 हजार करोड़ की संपत्ति केंद्र सरकार के कब्जे में आ सकती है।


MP News : दरअसल, भोपाल में ऐतिहासिक रियासत की संपत्ति पर शत्रु संपत्ति केस में पिछले 10 सालों चला आ रहा स्टे अब खत्म हो गया। इसके बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर ने पटौदी परिवार को संपत्ति पर दावा पेश करने का समय दिया था, लेकिन उन्होंने समय में अपना पक्ष नहीं रखा,मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने शत्रु संपत्ति मामले में एक्टर सैफ अली खान, मां शर्मिला टैगोर, बहनें सोहा और सबा अली खान और पटौदी की बहन सबीहा सुल्तान को शत्रु संपत्ति मामले में अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए 30 दिन का समय दिया था,ये अवधि अब समाप्त हो चुकी है और परिवार की ओर से दावा नहीं किया गया है।


MP News : जिससे सम्पत्ति पर कब्जे का रास्ता साफ हो गया है,मामले को लेकर भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कोर्ट के आदेश की कॉपी का परीक्षण किया जा रहा है,कलेक्टर ने कहा कि हम देख रहे हैं,पहले क्या निर्णय था अब क्या निर्णय हुआ है जो भी कानूनी मत होंगे उसी के आधार पर काम करेंगे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us