Create your Account
Ajit Pawar Death : अजित पवार का हुआ अंतिम संस्कार, ‘दादा अमर रहें’ के नारों और आंसुओं के बीच पंचतत्व में विलीन
- Rohit banchhor
- 29 Jan, 2026
बेटे पार्थ और जय पवार ने पिताजी को मुखाग्नि दी, जबकि लोग लगातार “दादा अमर रहें” के नारे लगा रहे थे।
Ajit Pawar Death : पुणे। महाराष्ट्र के बारामती में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता और छह बार के डिप्टी मुख्यमंत्री रहे अजित पवार का गुरुवार को अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। हादसे के दर्द और आंसुओं के बीच विद्या प्रतिष्ठान में हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। उनके बेटे पार्थ और जय पवार ने पिताजी को मुखाग्नि दी, जबकि लोग लगातार “दादा अमर रहें” के नारे लगा रहे थे।
अजित पवार का निधन बुधवार को हुआ था, जब बारामती हवाई अड्डे के पास उनका चार्टर्ड विमान ‘लियरजेट’ रनवे से लगभग 200 मीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई, जिनमें पायलट और सह-पायलट सहित निजी सुरक्षा अधिकारी और विमान परिचारिका शामिल हैं। पवार मुंबई से जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे।
अंतिम संस्कार में केंद्रीय और राज्य के कई बड़े नेता मौजूद रहे, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, मनसे चीफ राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे शामिल थे।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar News: अमित शाह ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री की हलचल तेज
- 2. Assembly Election Date: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, इस तारीख को वोटिंग और इस दिन आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू
- 3. CG News: चेकिंग में होंडा कार से 75 लाख कैश बरामद, रायपुर के ज्वेलर्स को दिए जाने थे पैसे, 500-500 के 150 बंडल जब्त
- 4. MP News : चेटीचंड पर्व अखंड भारत की याद दिलाकर भारतीयों के हृदय में जागृत रखता है अखंड भारत का सपना : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

