Viral Video Teacher Serving Alcohol to Kids: स्कूल या मयखाना, बच्चों को शराब सर्व करते टीचर का वीडियो वायरल, विभाग में मचा हड़कंप
Viral Video Teacher Serving Alcohol to Kids: कटनी: कटनी जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना ने सबको स्तब्ध कर दिया। बड़वारा ब्लॉक के खिरहनी गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक लाल नवीन प्रताप सिंह का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे स्कूली बच्चों को देसी शराब पिलाते नजर आ रहे हैं। 33 सेकंड के इस वीडियो में शिक्षक बच्चों को कप में शराब परोसते दिख रहे हैं, जबकि कोई इसे रिकॉर्ड कर रहा है। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Viral Video Teacher Serving Alcohol to Kids: वीडियो वायरल होने के बाद कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया। निलंबन आदेश में इसे घोर कदाचार और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया। कटनी युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) में शिकायत दर्ज कर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि निलंबन पर्याप्त नहीं, आपराधिक मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

