Vaibhav Suryavanshi : IPL 2026 की तैयारी में जुटे वैभव सूर्यवंशी, इस साल नहीं देंगे 10वीं बोर्ड परीक्षा
Vaibhav Suryavanshi : नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि पढ़ाई से जुड़ा अहम फैसला है। हाल ही में अंडर-19 विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले वैभव इस वर्ष सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित होनी हैं, हालांकि लगातार ट्रेनिंग कैंप, टूर्नामेंट और क्रिकेट शेड्यूल की व्यस्तता के कारण उन्होंने परीक्षा न देने का निर्णय लिया है।
Vaibhav Suryavanshi : बताया जा रहा है कि खेल गतिविधियों में लगातार व्यस्त रहने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हुई, जिसके चलते परिवार और स्कूल प्रबंधन से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया। ताजपुर स्थित मॉडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने पुष्टि की कि वैभव का परीक्षा फॉर्म और एडमिट कार्ड जारी हो चुका था, लेकिन उनके पिता संजीव सूर्यवंशी से बातचीत के बाद इस साल परीक्षा न देने का निर्णय लिया गया। फिलहाल वैभव अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर केंद्रित किए हुए हैं और आगामी टूर्नामेंटों, खासकर आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं।
Vaibhav Suryavanshi : अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में 15 छक्कों की मदद से 175 रन बनाकर ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने वैभव को भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा माना जा रहा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हुए कहा कि उनके भरोसे और मार्गदर्शन के बिना यह मुकाम संभव नहीं था।

