Create your Account
US Vice President JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार संग किया अक्षरधाम मंदिर का दौरा, कहा - धन्यवाद
US Vice President JD Vance: नई दिल्ली: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी पत्नी उषा और बच्चों इवान, विवेक, मिराबेल के साथ भारत की चार दिवसीय यात्रा के पहले दिन नई दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वेंस परिवार सीधे इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर पहुंचा। उन्होंने भारतीय कला, हिंदू वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखा। मंदिर के नक्काशीदार स्तंभ, भव्य गुंबद और कलात्मक छतें उन्हें खासा प्रभावित किया।

US Vice President JD Vance: विश्व शांति और एकता के मंदिर के संदेश को वेंस ने सराहा। अतिथि पुस्तिका में उन्होंने लिखा, "इस खूबसूरत जगह पर मेरे परिवार का स्वागत करने के लिए धन्यवाद। भारत के लिए गर्व की बात है कि इतनी बारीकी से यह मंदिर बनाया गया। हमारे बच्चों को यह बहुत पसंद आया।"

US Vice President JD Vance: 2005 में बीएपीएस स्वामिनारायण संस्था द्वारा निर्मित यह मंदिर 191 से अधिक देशों के लाखों आगंतुकों को प्रेरित कर चुका है। संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत जैसे कार्यों में भी सक्रिय है। वेंस का यह दौरा भारत-अमेरिका के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक बना। बीएपीएस ने आतिथ्य में कोई कमी नहीं छोड़ी, जो अमेरिका और यूएई में भी सांस्कृतिक केंद्र संचालित करती है।
Related Posts
More News:
- 1. Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, जुहू में सनसनी, पुणे से 4 संदिग्ध गिरफ्तार
- 2. CG News : ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- 3. CG News: अजमेर में लहराया छत्तीसगढ़ का परचम, नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने जीते 15 पदक, रेल्वे पुलिस ने ढ़ोल नगाड़ों से किया स्वागत
- 4. Shashi Tharoor: सदन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

